बिहारीगढ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के शीर्ष आह्वान पर बिहारीगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व जिला महासचिव अजय कांबोज और दिलशाद मलिक ने किया। ट्रैक्टरो पर सवार तिरंगा लहराते हुए क्षेत्र के किसान भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ ही जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित मनोहरपुर गांव में रेस्ट एरिया से शुरू होकर तिरंगा यात्रा कस्बा बिहारीगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंची और वहां से वापस लौटने के बाद मनोहरपुर में ही तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगों की छटा से सराबोर दिखाई दिया। ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम का अभूतपूर्व परिचय दिया है। यात्रा के दौरान जय जवान, जय किसान, वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। लोगों ने सड़कों पर तिरंगे झंडे लहराकर एकता और अखंडता का संदेश दिया। किसान नेता अजय काम्बोज और मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं बल्कि हमारी आत्मा, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए पुख्ता इंतजामो ने भी इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
भाकियू के ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष बबली काम्बोज और पंकज काम्बोज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि किसानों की ताकत और देश के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल भी बनेगी। उन्होंने घाड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त रूप से किया जाने वाला हर कार्य सफल होता है। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से डॉक्टर रणधीर सैनी, बिरम सिंह राठौर, अन्वेश काम्बोज, अमित धीमान, मोहित काम्बोज, आरिफ मिर्जा (सोनी) हाजी रियाजुल हसन, विपुल काम्बोज, गुलजार मलिक (रसूलपुर) सचिन काम्बोज, नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में देशभक्त ग्रामीण और किसान शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]