रुड़की के प्रसिद्ध होटल में रेव पार्टी, पुलिस की छापेमारी में बड़ी संख्या में नशे में टल्ली मिले छात्र-छात्राएं 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। यहां सिविल लाइंस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध होटल में रेव पार्टी की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नशे की हालत में पाए गए। होटल में शराब परोसी जा रही थी, लेकिन इसके लिए आवश्यक लाइसेंस मौजूद नहीं था।

हरिद्वार जिले के रूड़की में सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कुश मिश्रा को शिकायत मिली थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में हर शाम रेव पार्टी आयोजित की जाती है, जिसमें कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। सूचना की पुष्टि होते ही एएसपी कुश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ रात होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। पुलिस को वहां बड़ी संख्या में युवा शराब पीते हुए मिले, जिनमें कई एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान से संबंधित छात्र-छात्राएं थे। मौके पर होटल स्टाफ से जब शराब परोसने के लिए वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वह नहीं दिखाया जा सका। एएसपी कुश मिश्रा ने होटल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बिना लाइसेंस शराब परोसना गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि होटल के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस को कुछ अन्य होटलों में भी इसी तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं, जिन पर शीघ्र ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

 

सूत्रों के अनुसार, रुड़की में कई होटलों में बिना किसी वैधानिक अनुमति के नियमित रूप से रेव पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है, जहां युवाओं को नशे का सामान उपलब्ध कराया जाता है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a large number of students found drunk during police raid drunk students Police raid Rave party in a famous hotel of Roorkee Rave party in hotel Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More