हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में एक साथ जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 108 लोग पकड़े गए। इनमें भाजपा से जुड़ी एक नेत्री का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

 

अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में देहरादून से पहुंची बिजली विजिलेंस की टीम ने भी हिस्सा लिया। संयुक्त टीमों ने बिजली कनेक्शनों की जांच की और कथित तौर पर बिजली चोरी के मामले पकड़े।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

यूपीसीएल की ओर से पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। विभाग ने लोगों से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 108 Accused of Electricity Theft 108 लोग बिजली चोरी में आरोपी BJP Leader Also Accused of Electricity Theft Devbhoomi News Electricity Theft Haldwani news Hindi News Khabar Sach Hai riport . Major raid on electricity theft in Haldwani: 108 people caught; a BJP leader's name also surfaces. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad UPCL Raid उत्तराखण्ड न्यूज एक भाजपा नेत्री भी बिजली चोरी की आरोपी बिजली चोरी यूपीसीएल का छापा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More