आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तेंदुए को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। महिला की सूझबूझ से तेंदुआ कमरे के भीतर ही कैद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया और रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर रात करीब दो बजे तेंदुआ जीवंती देवी के घर में घुस आया। तेंदुए को घर के भीतर देखकर महिला के सामने बड़ा खतरा खड़ा हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तेंदुए को कमरे में देखकर जीवंती देवी ने कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी, जिससे वह अंदर ही कैद हो गया।

घटना के बाद परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए को कमरे से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मातृभूमि, मां व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

जीवंती देवी के साहस की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए जैसे खतरनाक वन्यजीव के सामने महिला ने जिस सूझबूझ और हिम्मत का परिचय दिया, वह काबिले तारीफ है। हालांकि, इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।उनका कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की आवाजाही से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में विभाग को समय रहते प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: daring midnight incident Devbhoomi News elderly woman shows amazing bravery Hindi News Khabar Sach Hai riport . leopard confined in room leopard enters home Leopard enters house at midnight: Elderly woman displays remarkable courage and traps it in a room; Uttarakhand News nainital news News from the hills News From the Pahad आधी रात की साहसी घटना उत्तराखण्ड न्यूज घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए को किया कमरे में कैद नैनीताल न्यूज बुजुर्ग महिला ने दिखाई गजब की हिम्मत

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह पांच बजे से शुरू हुए छापेमारी अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नई बस्ती और उजालानगर फीडर […]

Read More