हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के तत्वाधान में 6 सूत्रीय मांग को लेकर यातयात नगर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं द्वारा कहा गया कि खुलेआम मानक के विभिन्न वाहनों पर ओवरलोडिंग की जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटना एवं सरकारी संपत्ति सड़क व पर्यावरण आदि को भारी नुकसान पहुंचने के साथ ही वाहन स्वामियों को आए दिन चालान के तौर पर अर्थ दंड भरना पड़ता है। जिस पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
महासंघ द्वारा मांग की गई की तीन बार जो बाहर ओवरलोडिंग करते हुए पाया जाता है उस पर चौथी बार परमिट निस्तारण की प्रक्रिया सरकार द्वारा होनी चाहिए।महासंघ द्वारा यह भी मांग की गईं कि उत्तराखंड हिमाचल की तरह ही पर्वतीय राज्य है, लेकिन हिमाचल राज्य में राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंदर वाहन स्वामियों को ट्रांसपोर्ट को 25% ही GVW दी गई है। हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को 25% GVW की छुट दी जाय वा मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों पर पर्वतीय क्षेत्र में 16200 GVW (6Tyra) से ऊपर प्रबंध हो या तो यह नियम स्थानीय वाहन स्वामियों के ऊपर से हटाया जाय। इसके साथ ही महासंघ द्वारा पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले मुख्य रास्तों पर काटे लगने की माँग की गयी, जिससे कि ओवरलोडिंग पर अंकुश लग सके।
बैठक में मुख्य अतिथि महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, बागेश्वर अध्यक्ष कैप्टन कुंदन सिंह, प्रकाश रावल, भास्कर जोशी, गिरीश मलकानी, हरजीत चढ़ा, दया शंकर शर्मा, ललित पाठक, राजेश न्यूलिया, ललित मोहन शर्मा, हरिश मेहता, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नवीन पंत, रोहित रौतेला, हरि जोशी, महावीर सिंह गढ़िया आदि लोग मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]