मनचले युवक ने शादी का दबाव बनाने के लिए युवती का अपहरण कर किया घायल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां एक मनचले युवक द्वारा युवती का अपहरण करने की खबर आई है। आरोप है कि युवक शादी का दबाव बनाने के लिए युवती को जबरन गौला नदी की ओर ले गया और विरोध करने पर उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। यह घटना वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर, वनभूलपुरा निवासी एक युवक लंबे समय से क्षेत्र की ही रहने वाली युवती को परेशान कर रहा था। युवती की दादी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि आरोपी युवती का पीछा करता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। इस दौरान वह अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ भी करता था। दादी के अनुसार बीते शनिवार को उनकी पोती घर से दुकान सामान लेने निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और जबरन उसे गौला नदी की ओर ले गया। वहां उसने शादी के लिए दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थरों से वार कर दिया। घायल अवस्था में युवती किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

परिजनों ने युवती को तुरंत बेस अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी अन्ना के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A reckless young man kidnapped and injured a young woman to pressure her into marriage crime news Haldwani news Police have registered a case and launched a search for the accused police searching for the accused Pressure for marriage Reckless young man uttarakhand news Woman injured after kidnapping अपहरण कर युवती को किया घायल उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में मनचला युवक शादी का दबाव हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More