रुद्रपुर बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ हुआ बरामद, पुलिस जुटी जांच में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। यहां रुद्रपुर बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में इसे हादसे से जुड़ा मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को तुरंत दी जानकारी पर फॉरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची और कटा हुआ हाथ कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक अहम सुराग मिला। फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़ी एक संदिग्ध गतिविधि सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने जांच को उसी दिशा में आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्थिति को ठीक कराया, जिससे यह आशंका और मजबूत हुई कि यहां कोई गंभीर दुर्घटना हुई हो सकती है। जांच में सामने आया कि रामवीर नाम का व्यक्ति, जो एक इंटरलॉक फैक्ट्री में काम करता था, घटना वाले दिन काम से घर लौट रहा था लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। इसी आधार पर पुलिस को संदेह है कि झाड़ियों में मिला कटा हुआ हाथ रामवीर का हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि डीएनए और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मामले में एक और पहलू भी सामने आया है, जहां पुलिस को शक है कि हादसे के बाद किसी ने जेसीबी की मदद से शव को दबाने या छिपाने की कोशिश की हो सकती है। संदेह के चलते घटनास्थल पर खुदाई भी कराई गई, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kichha news Rudrapur Bypass Severed Hand of a Man Found in Roadside Bushes Severed Hand of a Man Recovered in Roadside Bushes on Rudrapur Bypass; Police Launch Investigation udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज रुद्रपुर बाईपास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला एक व्यक्ति का कटा हाथ

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More