नगर निगम सभागार में काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण हेतु विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास) के नेतृत्व में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन (क्रालोस) और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र (प्रमएके) ने संयुक्त रूप से काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर निगम सभागार हल्द्वानी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की शुरुआत काकोरी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राम प्रसाद बिस्मिल की पसंदीदा नज़्म सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत के साथ की गई। 

गोष्ठी में बात रखते हुए पछास के केंद्रीय महासचिव महेश ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्यवादी भारत की जनता को गुलाम बनाकर यहां के लोगों का मेहनताना लूट कर इंग्लैंड ले जाते थे। काकोरी के शहीद जुल्म-उत्पीड़न-अन्याय समसामयिक समस्याओं के सभी रूपों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे। इन रूपों को पालने वाली पूंजीवादी-साम्राज्यवादी व्यवस्था के विरुद्ध क्रांतिकारी संघर्ष छेड़े हुए थे। काकोरी में ट्रेन डकैती की घटना ने ब्रिटिश साम्राज्यवादियों की चूलें हिला कर रख दी थी। यह ब्रिटिश साम्राज्यवादियों को सीधे-सीधे क्रांतिकारी संगठनों की तरफ से चुनौती थी। 17 दिसंबर को राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, 19 दिसंबर को रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह को फांसी पर चढ़ा दिया गया। शोषण-उत्पीड़न-अन्याय, शिक्षा-रोजगार आदि समस्याओं के विरुद्ध देश के छात्र-नौजवानों सहित मेहनतकश जनता का यह संघर्ष आज भी जारी है। क्रालोस के टीकाराम पांडे ने कहा कि आज जनता को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। आजादी के आंदोलन में ब्रिटिश साम्राज्यवादी भी अपना राज चलाने के लिए जनता को इसी तरह बांटते थे। क्रांतिकारियों सहित मेहनतकश जनता ने कभी इस बंटवारे को स्वीकार नहीं किया। अशफाक-बिस्मिल की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल आजादी के आंदोलन में मजबूत और प्रगाढ़ हुई थी। आज की बाँटने वाली ताकतों को अशफाक-बिस्मिल की इसी एकता से सीख लेकर मुकाबला किए जाने की जरूरत है। प्रमए के महासचिव रजनी जोशी ने कहा कि आज सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान जैसी जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी कर रही है। समाज के अंदर में मेहनतकाश जनता इन समस्याओं से कराह रही है। काकोरी के शहीदों से प्रेरणा लेकर उनके संघर्षशील तरीके के साथ हमें अपनी समस्याओं के खिलाफ लड़ते हुए उन शहीदों के सपनों का भारत समाजवादी भारत बनाने की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पछास की रूपाली ने किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी बात रखी और काकोरी के शहीदों के साझा संघर्ष-साझी विरासत को और मजबूत करने की जरूरत को रेखांकित किया। उनके समाज समाजवादी समाज बनाने के लिए संकल्प लिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण

कार्यक्रम में चंदन, रूपाली, महेश, टीकाराम पांडे, रजनी जोशी, मोहन मटियाली, अनुराग, अनिषेक, उमेश, कुमकुम, इंशा, रियासत, वासिद, पूजा, आरती, रीना, हेमा, प्रगतिशील भोजन माता संगठन से दीपा, चंपा गिनवाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से दीवान सिंह खनी, समता सैनिक दल से जगदीश चंद्र (जीतू) सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A seminar was organized to pay homage to the martyrs of Kakori incident in Municipal Corporation Auditorium Haldwani news Kakori incident Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More