एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लगभग 3 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आजाद नगर चौकी क्षेत्र से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर सहनवाज को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए बताई गईं है।

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफकार्यवाही करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।उपरोक्त आदेश के क्रम में सीओ परवेजअली के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पवन स्वरुप के नेतृत्व में बीते रोज उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क द्वारा कोतवाली किच्छा में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से  कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है। अभियुक्त सहनवाज द्वारा बताया गया कि उसने ये हेरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हेरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहनवाज उर्फ मामू कुमाऊं में हेरोइन का बड़ा सप्लायर माना जाता है। ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी। माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती है।इसीलिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था।एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

अभियुक्त सहनवाज बरेली से भइया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था,अक्सर भइया कीतरफ से एक लड़का हेरोइन डिलिवरी के लिए आता था,जिसका नाम अभियुक्त नहीं जनता लेकिन उसने हेरोइन सप्लायर की उपलब्ध फोटो के आधार पर उनकी पहचान की। एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा भइया और उसके डिलीवरी एजेंट की बड़ी जोर शोर से तलाश की जा रही हैं। तस्कर सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हैं जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हीरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।

 

गिरफ्तार अभियुक्त –
सहनवाज पुत्र इस्तेखार उम्र 36 वर्ष निवासी बहेड़ी जनपद बरेली
बरामदगी                                                                          1 किलो 33 ग्राम हेरोइन                                                    एक मोटरसाइकिल Hero passion pro

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

अभियुक्त की गिरफ्तारी में एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम से निरीक्षक पवन स्वरुप, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद एवं कोतवाली किच्छा पुलिस टीम से निरीक्षक प्रकाश दानू, उप निरीक्षक पवन जोशी, आरक्षी उमेश सिंह एवं आरक्षी उमेद गिरी सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a drug trafficker was arrested with heroin worth over 3 crore rupees crime news Drug trafficker arrested with heroin worth over 3 crore rupees In a joint operation by the STF and police Joint operation by STF and Kichha Police Kichha news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज लगभग 3 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More