खाली प्लॉट में खड़ी निसान मैग्नेट कार में देर रात अचानक लगी आग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। यहां देर रात सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित सत्ती मोहल्ला, इंद्रा पार्क के पास खाली प्लॉट में खड़ी निसान मैग्नेट कार में अचानक आग लग गई, और कुछ ही मिनटों में कार धधकती आग का गोला बन गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के घरों और अन्य वाहनों तक फैलने से रोक लिया। साथ ही कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

जानकारी के अनुसार, यह कार मंगलौर निवासी फहीम की थी, जो इसे अपने एक दोस्त के घर के बाहर खड़ी कर गए थे। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अपनी कार की हालत देखकर स्तब्ध रह गए।

आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले कार से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो आग आसपास के मकानों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A Nissan Magnet car parked in an empty plot suddenly caught fire late at night car suddenly caught fire Late night accident Roorkee News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार में अचानक लगी आग देर रात दुर्घटना रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More