राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर सड़क पर दौड़ते थार वाहन में लगी अचानक आग 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर सड़क पर दौड़ते थार वाहन में अचानक आग लग गई। इस दौरान गाड़ी में सवार चार युवको ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। 

जानकारी के अनुसार चारों युवक हल्दूचौड़ कॉलेज से अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। तभी गाड़ी के बोनट से धुआँ उठने लगा और कुछ ही पलों में थार आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग लगने की सूचना दी, अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर टेंडर के माध्यम से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

थार चालक जसन सिंह ने बताया कि हादसे के समय उनकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे थी। उन्होंने गाड़ी में रखा सामान बाहर निकालकर अग्निशमन टीम को घटना की जानकारी दी। जसन सिंह लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और उन्होंने साल 2021 में यह थार खरीदी थी। अग्निशमन विभाग अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A Thar vehicle running on the road on National Highway 105 suddenly caught fire a Thar vehicle running on the road suddenly caught fire Accident news Rudrapur National Highway 105 rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दुर्घटना न्यूज रुद्रपुर न्यूज रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 सड़क पर दौड़ते थार वाहन में लगी अचानक आग

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More