13 लाख मूल्य के जेवरात व नगदी सहित शातिर चोर आया पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।बैंक कर्मी के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 13 लाख मूल्य के जेवरात व नगदी सहित शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
 
बताते चलें कि दिनांक 12.03.2026 को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1,थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि वह दिनांक 02 मार्च से 05 मार्च  तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। दिनांक 05 मार्च को घर वापस आने पर पाया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है।
 
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र के सुपुर्द की गई। जिसके उपरांत थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन तथा मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान की गई।
 
शुक्रवार दिनांक 13 मार्च 2026 को पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार, निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण ( 01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र, 01 पीलीधातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र, 02 अदद पीली धातु की पौंची, 01 नथ व बैग टीका, 02 कान के झुमके ) व नगदी ₹2250 व 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना काठगोदाम में पूर्व में भी FIR संख्या 116/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS दर्ज है, एवं अन्य आपराधिक इतिहास संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।
 
आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, धीरज सुगड़ा, रविंद्र खाती एवं अरविंद एसओजी तकनीकि सहायता व सर्विलांस सम्मिलित रहे।
 
चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आसपास के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया गया।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13 लाख मूल्य के जेवरात व नगदी बरामद crime news Cunning Thief Apprehended by Police; Jewelry and Cash Worth ₹13 Lakh ricovered Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More