नाबालिग लड़की से शादी की जिद को लेकर देवीसौड़ आर्च पुल पर चढ़ा युवक, अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चिन्यालीसौड़। यहाँ पिता ने नाबालिग लड़की से शादी कराने से इन्कार किया, तो एक युवक शुक्रवार को देवीसौड़ आर्च पुल के ऊपर चढ़ गया। वही धरासू थाना पुलिस ने उसे काफी समझाया लेकिन वह पुल से नहीं उतरा। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम अदनी निवासी शैलेश (20) देवीसौड़ आर्च पुल पर चढ़ गया। सूचना पर धरासू थाने के कोतवाल प्रमोद उनियाल एवं एसडीआरएफ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि युवक एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करने की मांग को लेकर वह पुल पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक को काफी समझाया लेकिन वह लड़की को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। वही पिता को पता चला कि लड़की नाबालिग है। इस पर उन्होंने शादी कराने से इन्कार कर दिया और लड़की के पिता को सूचना देकर वापस भेज दिया। इससे गुस्साया युवक शुक्रवार को अचानक आर्च पुल पर चढ़कर लड़की को बुलाने की मांग कर रहा था। बताया कि युवक को काफी समझा-बुझाकर दोपहर करीब एक बजे नीचे उतारा गया। इसके बाद अशांति फैलाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

कोतवाल प्रमोद उनियाल ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। कुछ दिन पूर्व वह लड़की युवक के घर आ गई थी। पुलिस ने कहा कि आर्च पुल पर दोबारा कोई युवक ऐसा न करें। इसके लिए नगर पालिका चिन्यालीसौड़ को पुल के चारों खंभों पर कंटीले तार लगाने को कहा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट : 9 जिलों में येलो अलर्ट, भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man climbed on the Devisaud Arch bridge due to his insistence on marrying a minor girl arrested by the police for trying to create unrest Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट : 9 जिलों में येलो अलर्ट, भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा कायथ का हल्द्वानी तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। मामले की शिकायत सितारगंज निवासी अनिल कुमार कंबोज ने की थी। जांच में सामने आया कि […]

Read More