पिथौरागढ़। यहां पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर के सड़क पर पलटने से एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह (24) निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें कार के नीचे से निकाल जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]