पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

मुंबई। मुंबई के चेंबूर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक फ्लैट में 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता को पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 20 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता और आरोपी दोनों के पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में ही काम करते हैं। पीडि़ता का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है। लडक़ी अपने पिता के पास रहने के लिए आई हुई थी।घटना के दिन पीडि़ता आरोपी युवक के घर कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और फिर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। वो पीडि़ता को पहले से जानता था। घटना वाली रात अजीत का परिवार बाहर गया हुआ था, इसलिए उसने अपने दोस्त प्रभाकर यादव को घर बुलाया था। 

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

चेंबूर पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात हुई है। होश आने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिचितों को दी और मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता ने अगले दिन सुबह पुलिस में शिकायत की। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 34 (एक ही इरादे से व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man living in the neighborhood along with his friend gang-raped a 19-year-old college student crime news mumbai news

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More