दिल्ली से घूमने आया युवक नहाने के दौरान डूबा गंगा नदी में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऋषिकेश। यहां शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को प्रतिबंधित यूसुफ बीच पर नहाने के दौरान दिल्ली से घूमने आए एक युवक के गंगा नदी में डूब जाने की सूचना है। घटना के बाद एसडीआरएफ और आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जिला कंट्रोल रूम टिहरी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी के यूसुफ बीच के पास एक युवक गंगा में बह गया है। सूचना पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबने वाला युवक राहुल चौहान (25) पुत्र सुभाष चौहान, निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली है। राहुल अपने छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। सभी युवक गंगा किनारे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान राहुल ने गहरे पानी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठा और गंगा की लहरों में समा गया।

एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने संभावित डूब क्षेत्र को चिन्हित कर गहन खोज अभियान शुरू कर दिया।विशेषज्ञ गोताखोर नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी था। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man who had come to visit from Delhi drowned in the river Ganga while bathing Accident news rishikesh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश न्यूज दिल्ली से घूमने आया युव दुर्घटना न्यूज नहाने के दौरान डूबा गंगा नदी में

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More