लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

लालकुआं। हल्दूचौड़ में डंपर की चपेट में आकर पिता-पुत्री के गंभीर हादसे के बाद अब लालकुआं में भी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। एक ही दिन में सामने आए दो सड़क हादसों ने क्षेत्र में ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में रोमांच : आर्यन बेलवाल ने बनाई बढ़त 

जानकारी के अनुसार गुरुवार (आज) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में मुक्ति धाम के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  आम्रपाली में आयोजित हुआ अभिनंदन 2026 

बताया जा रहा है कि मनोज स्कूटी से लालकुआं की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accident involving speeding car Devbhoomi News Hindi News lalkuan news News from the hills News From the Pahad Road Accident scooter rider injured. उत्तराखण्ड न्यूज Speeding car causes accident in Lalkuan; scooter rider hospitalized. Uttarakhand News तेज रफ्तार कार से दुर्घटना लालकुआं न्यूज सड़क दुर्घटना स्कूटी सवार घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शोएब अहमद ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। शोएब ने उत्तराखंड शासन मंत्रिपरिषद अनुभाग के 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में यह कार्यभार संभाला।  यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में चुनाव से पहले बवाल: […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर देर रात कई मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: पिता घायल जबकि बेटी ने सड़क पर तोड़ा दम  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार (आज) हल्दूचौड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन सवार पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है।  […]

Read More