गर्लफ्रेंड के जरिये सेक्स रैकेट चला रहे युवक, उसकी गर्लफ्रेंड और एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। गर्लफ्रेंड से जिस्मफरोशी करा रहे दिल्ली के युवक, उसकी गर्लफ्रेंड और एक ग्राहक को मानव तस्करी निरोधक दस्ते और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। कई माह से यहां रह रहा युवक जिस्मफरोशी के धंधे का नेटवर्क संचालित कर रहा था। युवक के कब्जे से 4200 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कुछ समय से शहर में जिस्मफरोशी के धंधे के संबंध में जानकारी मिल रही थी। मानव तस्करी निरोधक दस्ते को नेटवर्क को खंगालने के निर्देश दिए गए। बुधवार देर रात को टीम ने पुराना रानीपुर मोड़ से कुछ दूरी पर टिबड़ी अंडरपास के निकट ज्वालापुर पुलिस के साथ मिलकर ग्राहक से डील कर रहे युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि दोनों लिवइन रिलेशनशिप में हैं और ब्वॉयफ्रेंड ही गर्लफ्रेंड से जिस्मफरोशी कराता है। ब्वॉयफ्रेंड ने अपना नाम अमन राय निवासी गांधीनगर नई दिल्ली बताया। वहीं, मूल रूप से नेपाल की रहने वाली गर्लफ्रेंड गली नंबर छह चोर मार्केट आनंद विहार पुरानी दिल्ली की रहने वाली है। एसएसपी ने बताया कि ग्राहक का नाम आदिल मलिक निवासी किशन कुंज लक्ष्मी नगर दिल्ली है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि महिला समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news his girlfriend and a customer were arrested by the police and sent to jail The young man who got his girlfriend for prostitution Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More