हल्द्वानी रुद्रपुर हाइवे में वाहन की तेज रफ्तार ने एक युवक की जान, दो हुए गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। शनिवार देर रात लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेक पोस्ट के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राइवेट कंपनी का दुग्ध वाहन सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे 18 टायर वाले ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दो घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक युवक करीब आधे घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा रहा और समय पर बाहर न निकल पाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

घटना के चलते बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया।महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू किया गया। बताया कि मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani-Rudrapur Highway lalkuan news The high speed of the vehicle on Haldwani Rudrapur Highway took the life of a young man the high speed of the vehicle took the life of a young man two injured in the accident two were seriously injured uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो घायल लालकुआं न्यूज वाहन की तेज रफ्तार ने ली युवक की जान हल्द्वानी रुद्रपुर हाइवे

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More