देर रात अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक-युवती की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय के समीप काशीपुर रोड पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दोनों गदरपुर से किसी काम से लौट रहे थे, तभी बागवाला गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
 
जानकारी के अनुसार, पुराना खेड़ा बस्ती निवासी 25 वर्षीय अजय पाल सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार सुबह उसकी 20वर्षीय महिला मित्र रोली निवासी शांति कॉलोनी भदईपुरा उसके किराए के मकान पर आई थी। इसके बाद दोनों बाइक से गदरपुर गए थे। शाम को लौटते समय काशीपुर रोड पर बागवाला गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
 
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
 
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।आज गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man and woman riding a bike died after their uncontrolled bike collided with a divider late at night Accident news Late night accident udham singh nagar news Uncontrolled bike collided with a divider uttarakhand news young man and woman riding a bike died अनियंत्रित बाइक टकराई डिवाइडर से उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात दुर्घटना बाइक सवार युवक-युवती की हुई मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More