26.73 लाख की धनराशि के साथ हल्द्वानी निवासी एक युवक घूमता मिला पिथौरागढ़ में, पुलिस से रुपये सीज कर आयकर विभाग को दी सूचना

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़।  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पुलिस ने हल्द्वानी निवासी एक युवक के पास से 26.73 लाख की धनराशि बरामद की है। इस धनराशि की युवक कोई भी कागज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने रूपये सीज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

आज सुबह एक युवक रोडवेज के पास पीठ पर भारी बैग लादकर घूमता दिखा। ऐसे में पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो चीता मोबाइल कर्मी कांस्टेबल बलवंत सिंह और भूपेंद्र सिंह ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। बैग में रूपये देख दोनों पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। पुलिस ने उससे रूपयों के बारे में पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसका नाम धर्मपाल रस्तोगी निवासी मित्तल कुटीर कालाढूंगी रोड हल्द्वानी का रहने वाला है। वह हल्द्वानी के मां अमृता ज्वैलर्स ब्ल्यूटिया के मालिक घनश्याम रस्तोगी के यहां काम करता है, उनका सोने का कारोबार है। पिथौरागढ़ में बेचे गए सोने की वसूली कर वह हल्द्वानी जा रहा था। इस पर पुलिस ने धर्मपाल से रूपयो से संबंधित वैध कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने स्टेट बैंक ले जाकर मशीन से रूपये गिने तो वह 26.73 लाख निकले। जिसके बाद पुलिस ने रूपयों को सीज कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A youth resident of Haldwani was found roaming with an amount of 26.73 lakhs in Pithoragarh information was given to the Income Tax Department after seizing the money from the police pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More