देर रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक की ई रिक्शा से टक्कर में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हरिद्वार। यहां रुड़की के खानपुर में गुरुवार देर रात रिश्तेदारी से अपने गांव महेश्वरा लौट रहे एक बाइक सवार युवक की ई रिक्शा से टक्कर में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरा गांव निवासी मनप्रीत उर्फ मनी (30) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढ़ीवाला गांव में रिश्तेदारी में गया था। रात करीब आठ बजे वह अपने गांव लौट रहा था। खानपुर लक्सर मार्ग पर खानपुर के सरकारी अस्पताल से दो किलोमीटर दूर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास लक्सर की ओर से खानपुर जा रही ई-रिक्शा के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार सड़क पर गिरा और लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A youth riding a bike died in a collision with an e-rickshaw A youth riding a bike while returning home late at night died in a collision with an e-rickshaw Accident news haridwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More