आम्रपाली में आयोजित हुआ अभिनंदन 2026 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है  संवाददाता    
 
हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में प्रवेश लेने वाले नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु ’’अभिनंदन 2026’’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियाॅं दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के सीईओ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, सयुक्त सचिव मयंक ढींगरा एंव धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
 
विश्वविद्यालय के कुलपति धर्मवीर सिंह ने इस अवसर पर संदेश देते हुए नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में प्रवेश लेने के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को उद्बोधित करते हुए उन्होंने कहा विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं अपितु अपने सर्वांगीण विकास पर बल देना चाहिए। प्राचाीन भारत के गुरूकुलों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्राचीन समय में गुरूकुलों में विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाता था उसी प्रकार आज के बदलते परिवेश में भी इसकी नितांत आवश्यकता है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को साधुवाद दिया एंव शिक्षको व कर्मचारियों को अभिनंन्दन 2026 के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। 
 
इस अवसर पर सरस्वती वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, कुमाॅऊनी नृत्य, बाॅलीवुड नृत्य एवं भाॅगड़ा की प्रस्तुतियां दी। नवागंतुक विद्यार्थियों में से प्रतिभा वेशभूषा रैम्प वाॅक एंव प्रश्नोत्तर के माध्यम से विश्वविद्यालय के मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुने गये। कार्यक्रम में आम्रपाली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। 
 
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक आम्रपाली विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो0(डा0) एम0 के0 पाण्डेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, क्रर्मचारियों एंव विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो0 पाण्डेय के प्रबंधन मंडल का विशेष आभार, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु किया।
 
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चानन लाल ढींगरा, सीईओ संजय ढींगरा, सचिव बिन्दू चावला, संयुक्त सचिव मंयक ढींगरा, धर्मवीर सिंह,  एसके सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, राधाचरण बेहरा सहित संकायों के सन्कायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक व छात्र -छात्राए उपस्थित रहे। 
 
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Abhinandan 2026 Abhinandan 2026 organised in Amrapali Amrapali School Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news अभिनंदन 2026 आम्रपाली स्कूल उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से एक बाईक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाजपा पार्षद के घर ‘जहर’ की साजिश : घरेलू सहायक ने परिवार को बेहोश कर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां बसंत विहार क्षेत्र में बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक, परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद अपने चार साथियों के साथ घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार, 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव या सत्ता-विपक्ष की सियासी परीक्षा? प्रशासनिक सख्ती पर उठे […]

Read More