नैनीताल में सफाई के दौरान मेनहोल से मिला लगभग पांच माह का भ्रूण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां स्टाफ हाउस वार्ड क्षेत्र में रविवार (आज) सीवर की सफाई के दौरान एक मेनहोल से लगभग पांच माह का भ्रूण बरामद हुआ। 

पुलिस के अनुसार रविवार जलसंस्थान विभाग द्वारा नगर की पुरानी सीवर लाइनों की सफाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान जब सफाईकर्मी एक मेनहोल का ढक्कन खोल रहे थे तो उन्हें भीतर एक भ्रूण दिखाई दिया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय सभासद रमेश प्रसाद और स्नोव्यू वार्ड के सभासद जितेंद्र पांडे उर्फ जीनू को दी गई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से एसआई आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह भ्रूण लगभग पांच माह का पुरुष प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि इसे बीती रात या सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीवर में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

फिलहाल भ्रूण को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल से हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: about five months old foetus was found During cleaning of manhole During cleaning of manhole in Nainital nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मिला पांच माह का भ्रूण मेनहोल सफाई के दौरान

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More