नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा गया आरोपी, पुलिस जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात कुसुमखेड़ा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। आरोप है कि वह नाबालिग बच्चे के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जुट गए और मामले को लेकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नाबालिग बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही बच्चे के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमि की नापजोख के बदले रिश्वत! 30 हजार लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा   

मुखानी कोतवाल सुशील जोशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और बच्चे के बयान के आधार पर मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused apprehended Accused caught in a compromising position with a minor; police investigation underway compromising position crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad sexual assault on a minor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भूमि की नापजोख के बदले रिश्वत! 30 हजार लेते पटवारी को विजिलेंस ने दबोचा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारी तहसील के एक पटवारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने भूमि की नापजोख कराने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More