गैर हिन्दू युवक पर दूसरे धर्म की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के विकासनगर में एक धर्म विशेष के युवक ने दूसरे धर्म की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जाने से मारने की धमकी दी। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2018 और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया आरोपी फैजान निवासी मेंहूवाला खालसा की इंस्टाग्राम के माध्यम से राजस्थान की एक युवती से दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू बताया। उसने खुद का गोवा में होटल होने की बात बताई। जिस पर उसकी पुत्री ने युवक से शादी करने की इच्छा जताई। वह अपनी पुत्री को लेकर युवक के मेंहूवाला खालसा स्थित घर देखने पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि आरोपी युवक गैर हिंदू है। यह देख वह दंग रह गए। आरोपी युवक ने यह बात भी छिपाई कि वह केरल में मजदूरी करता है। उसने खुद को इंटर पास बताया था, जबकि वह हाईस्कूल फेल है। दोस्ती के दौरान आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली। आरोप लगाया कि युवक ने उनके बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of converting a non-Hindu youth for marriage by trapping a girl of other religion in love trap dehradun news police started investigation by registering a case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More