भारी मात्रा में स्मैक के साथ अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जनपद स्तर पर गठित एडीटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक की बड़ी खेप की तस्करी करने वाले व्यक्ति को हल्द्वानी टाण्डा बैरियर के पास से गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

बताते चलें कि कोविड कर्फ्यू की समाप्ति के उपरान्त स्मैक तस्करी की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए जनपद सत्र पर गठित एटीडीएफ व एसओजी नैनीताल एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्मैक तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बेलबाबा चेकपोस्ट के पास चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या- UK06AK-2836 से हल्द्वानी की ओर आ रहे मुसम्मा आशकीन खान पुत्र स्व. मौ. रजा खान उम्र 35 वर्ष, निवासी मूल ग्राम -गैर करमखाँ नालापार थाना आँवला जिला वरेली हाल किरायेदार अहमद अली के मकान मे ग्राम विरासत नगर राधास्वामी सतसंग भवन के पास थाना विलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को चैकिंग हेतु रोका गया। जिसकी चैकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 224.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए एफआईआर क्रमांक 513/2021 धारा-8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ़्तार किया गया। उक्त बरामगदी विगत वर्षो में सबसे अधिक मात्रा मे की गयी बरामदगी है।      

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

यह भी पढ़े      

    https://khabarsachhai.com/2021/09/23/the-innocent-woman-fell-asleep-in-her-sleep/

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह रामपुर का रहने वाला है तथा विलासपुर में विडियो मिक्सिंग का काम करता था लेकिन कोविड के दौरान लॉकडाउन होने के कारण व्यवसाय में कोई खास फायदा न होने पर स्मैक तस्करी की धन्धे में आ गया तथा मीरगंज बरेली निवासी सलमान व परवेज व बबलू से अलग-अलग मात्रा में स्मैक खरीदकर उत्तराखण्ड के रूद्रपुर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचता है क्योकि बरेली से हल्द्वानी तक स्मैक लाने पर काफी मुनाफा होता है गिरफ्तार अभियुक्त के अनुसार हल्द्वनी में 3000/-रू0 से 4000/-रू0 प्रति ग्राम स्मैक कीमत प्राप्त हो जाती है तथा यही स्मैक यदि पहाड़ो तक पहुच जाती है तो कीमत और अधिक हो जाती। अभियुक्त ने यह भी बताया कि मीरगंज बरेली निवासी सलमान, परवेज व बबलू से अलग-अलग मात्रा में स्मैक खरीदकर लाता हूँ तथा परवेज नाम का व्यक्ति जो पूर्व मे भी थाना हल्द्वानीमें एफआईआर. क्रमांक.-328/21 धारा-8/21/602 एनडीपीएस एक्ट में स्मैक सप्लाई करने के मामले में वांछित है। गिरफ्तार अभियुक्त का एवं उसकी पत्नी के सम्पत्ति का विवरण प्राप्त किया जा रहा है। जिसके सापेक्ष में एनडीपीएस एक्ट के अध्याय-05 के अन्तर्गत धारा- 68(च) के तहत सम्पत्ति जप्ती की कार्यवाही की जायेगी । इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम व विवेचक को निर्देशित किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/23/ssp-nainital-changed-the-place-of-sub-inspectors/

गिरफ्तार अभियुक्त मुसम्मा आशकीन उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है जबकि सलमान ,परवेज व बबलू निवासीगण मीरगंज बरेली की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक संजीत राठौड़ के साथ एडीटीएफ एवं एसओजी के कांस्टेबल भूपाल सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कुन्दन कठायत, विरेन्द्र चौहान, चन्दन नेगी, भानू प्रताप,  अशोक रावत, अनिल गिरी जितेन्द्र  सम्मिलित रहें। जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 2500 रूपये एवं मुख्यालय स्तर पर भी 10000/- रू0 ईनाम  घोषणा की गयी है। 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused with huge amount of smack in police custody Haldwani news nainital news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More