काठगोदाम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन और प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए निर्माण पर चलाया बुलडोजर।

 
जानकारी के अनुसार काठगोदाम रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर होरहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन और प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की तो मौके पर विवाद और विरोध की स्थिति बन गई। प्रशासन की टीम जैसे ही जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची, स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि “प्रशासन गरीब व्यापारियों और दुकानदारों को बेवजह परेशान कर रहा है। वर्षों से लोग यहां रोजगार कर रहे हैं, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ा जा रहा है।” वहीं नगर निगम की नगर आयुक्त रिचा सिंह ने साफ कहा कि “नगर निगम ने 2016 में केवल नीचे की दुकानों के लिए अनुमति दी थी। वर्ष 2025 में बिना किसी वैध अनुमति के ऊपर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसलिए कार्रवाई अनिवार्य है।” प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि जो भी निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया है वह अवैध श्रेणी में आता है और उसे ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान निगम की दुकानों के बगल में बने एक अवैध होटल के स्ट्रक्चर को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और मौके पर अफरा-तफरी से हालात को नियंत्रण में रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्रशासन ने कहा कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, चाहे वह किसी राजनीतिक दबाव में हो या किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा क्यों न हो। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है, अन्यथा भविष्य में ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's bulldozer ran Administration's bulldozer ran on illegal construction in Kathgodam area Haldwani news Illegal construction Kathgodam area uttarakhand news अवैध निर्माण उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम क्षेत्र चला प्रशासन का बुलडोजर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More