एनसीईआरटी की जगह महंगी निजी प्रकाशकों की किताबों पर  46 निजी स्कूलों को प्रशासन का कारण बताओ नोटिस जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।  हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

जांच में सामने आया कि कई स्कूल अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती और निर्धारित किताबों की बजाय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे, जो सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन है। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

बताते चलें कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले जांच की थी। इस दौरान कई स्कूलों और बुक सेलरों के बीच गठजोड़ उजागर हुआ। जांच में पाया गया कि अभिभावकों को खास दुकानों से ही किताबें और कॉपियां खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके प्रमाण के रूप में पर्चियां भी बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी 46 स्कूलों को नोटिस जारी किया है।नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य शासन और सीबीएसई दिशा-निर्देशों का सीधा उल्लंघन है। साथ ही यह भी पाया गया कि कई स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर जरूरी जानकारी और फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक नहीं किया है, जो नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्रशासन ने सभी स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं।चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित स्कूलों की मान्यता और संबद्धता पर कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 46 निजी स्कूलों को प्रशासन का नोटिस जारी District administration has taken a tough stand on the arbitrariness of private schools Expensive private publishers' books instead of NCERT books Haldwani news The administration has issued a notice to 46 private schools The administration has issued a show cause notice to 46 private schools for using expensive private publishers' books instead of NCERT books uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एनसीईआरटी की जगह महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More