चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. आशुतोष सयाना को फिर निदेशक की जिम्मेदारी   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में अब प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

आदेश के अनुसार डॉ. अजय कुमार आर्या को चिकित्सा शिक्षा निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का नया प्राचार्य बनाया गया है।इसके अलावा, डॉ. चंद्रप्रकाश भैंसोड़ा को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. जी.एस. तितियाल को हल्द्वानी से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सरकार ने प्रो. डॉ. पंकज सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई नियुक्तियों के बाद मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Administrative reshuffle Administrative reshuffle in Medical Education Department dehradun news Devbhoomi News Director of Medical Education Dr. Ashutosh Sayana Dr. Ashutosh Sayana again given the responsibility of Director Hindi News Medical Education Department News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More