उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल : गढ़वाल मंडलायुक्त और दो जिलों के डीएम समेत 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अफसरों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
अपूर्वा पांडे बागेश्वर जिलाधिकारी, आकांक्षा कोंडे संभालेंगी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का प्रभार 
 

देहरादून। उत्तराखंड में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। धामी सरकार ने गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के डीएम समेत 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अफसरों के तबादले कर दिए। शनिवार की देर रात कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए।

गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को मंडलायुक्त बनाया गया है।विनय शंकर को अब स्वास्थ्य,नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे रिलीव होने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल अब सचिव नियोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।उनकी जगह नागरिक उड्डयन विभाग से आईएएस आशीष चौहान को डीएम देहरादून बनाया गया है। बागेश्वर डीएम आकांक्षा कोंडे को अब महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह शासन में अपर सचिव अपूर्वा पांडे को बागेश्वर जिलाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सरकार ने सचिव उच्च शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी है। सचिव रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा ले ली गई। वे केवल तकनीकी शिक्षा देखेंगे। आईएएस सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी ली गई है। बाकी मेला अधिकारी व अन्य विभाग बरकरार रहेंगे। आईएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम लिया गया है। वे अपर सचिव तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा संभालते रहेंगे। आईएएस संजय कुमार को कौशल विकास के साथ निदेशक समाज कल्याण की भी जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अभिषेक रुहेला अब पर्यटन के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई होंगे।आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन भी दिया गया है।अपर सचिव आईटी आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम बनाया गया है।नगरआयुक्त नमामि बंसल अब अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा होगी। आईएएस संदीप तिवारी से समाज कल्याण हटाकर मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है। आईएएस दीप्ति सिंह से विद्यालीय शिक्षा हटाकर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, एमडी अल्पसंख्यक कल्याण, कल्याण निगम, निदेशक खेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।आईएएस प्रतीक जैन से एमडी जीएमवीएन हटाकर आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। आईएएस प्रवीन कुमार से अपर नगर आयुक्त देहरादून का पदभार वापस लिया गया है। वह अपर निदेशक शहरी विकास बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

परिवहन निगम के एमडी समेत 10 तबादले
सरकार ने आठ पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अफसरों के भी तबादले किए। पीसीएस गिरधारी सिंह रावत से अल्पसंख्यक हटाकर उन्हें कार्मिक के साथ अब अपर सचिव आईटी दिया गया है। पीसीएस इलागिरी से रेरा सचिव हटाकर निदेशक दुग्ध विकास, निदेशक महिला डेयरी बनाया गया है। पीसीएस सुंदरलाल से निदेशक उद्यान हटाकर अपर सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। सचिवालय सेवा के महावीर चौर को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई। सचिवालय सेवा के सुनील सिंह से सचिवालय प्रशासन विभाग हटाकर उन्हें गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। पीसीएस फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार से हटाकर एडीएम पौड़ी भेजा गया है। पीसीएस अनिल गर्ब्याल को एडीएम पौड़ी से हटाकर परिवहन निगम एमडी बनाया गया है। एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम हरिद्वार, एसडीएम देहरादून योगेश मेहरा को एसडीएम हरिद्वार, एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार को एसडीएम चंपावत भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

आईएएस सचिन कुर्वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए
2013 बैच के आईएएस सचिन कुर्वे को प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। वे वर्तमान में सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें चेन्नई पोर्ट अथारिटी में चेयरपर्सन बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administrative reshuffle in Uttarakhand: Garhwal Divisional Commissioner and DMs of two districts along with 29 IAS dehradun news IAS/PCS officers transferred PCS and Secretariat Service officers transferred uttarakhand news आईएएस/पीसीएस अधिकारीयों का स्थानांतरण उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More