समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर ही प्रवेश देना होगा संभव – डॉ. हेम चन्द्र  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्दूचौड़। समर्थ पोर्टल पर अंतिम तिथि 24 जून तक ही आवेदन करने वाले पंजीकृत छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर प्रवेश देना संभव हो पाएगा, प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 जून तक समर्थ पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in पर पंजीकरण के लिए अपने निकटवर्ती जन सेवा केन्द्र में जाकर अपना आवेदन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के समर्थ नोडल अधिकारी डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी ने कहा कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर बी.ए, बी.कॉम, बी.एस-सी में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जून 2023 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न संकायों हेतु 493 सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 23 जून तक 476 विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। समर्थ पोर्टल समिति डॉ. हेम चन्द्र ने कहा कि अंतिम तिथि तक आवेदन करने वाले पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ही मेरिट के आधार पर प्रवेश देना संभव हो पाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 जून तक समर्थ पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in पर पंजीकरण के लिए अपने निकटवर्ती जन सेवा केन्द्र में जाकर अपना आवेदन करा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार सैनी, प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह, मंजू मेहरा, हरीश चन्द्र जोशी, दीपक फुलारा, हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण और प्रवेश के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय समर्थ पोर्टल समिति के अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Admission will be possible only on the basis of registration on Samarth portal - Dr. Hem Chandra Haldwani news Samarth portal Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More