कानूनी और मानवीय दोनों पहलुओं से बागजाला वासी मालिकाना अधिकार के हकदार – एडवोकेट कैलाश जोशी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। बागजाला गांव में भूमि के मालिकाना अधिकार समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला का अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन 14 वें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान आज के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के पूर्व सदस्य एडवोकेट कैलाश जोशी ने कहा कि कानूनी और मानवीय दोनों पहलुओं से बागजाला वासी मालिकाना अधिकार के पूरी तरह हकदार हैं। यहां के निवासियों की बसासत का लंबा इतिहास है जो ब्रिटिश काल से है, अतः न्याय का तकाजा यही है कि दशकों से अपनी जिंदगी की कमाई बागजाला गांव में लगा चुके लोगों को जो जहां पर है वहीं पर स्थाई रूप से रहने और खेती बाड़ी का अधिकार दिया जाय।
 
किसान महासभा के प्रदेशअध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि, यह जनता की ताकत, हिम्मत और एकता है जिसके बल पर बागजाला का आंदोलन दो हफ्ते तक पूरी शिद्दत से जारी है। जनता का यही एकता और संघर्ष आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाएगा।
 
इस दौरान उर्मिला रैस्वाल, विमला देवी, हेमा देवी, प्रकाश पनेरु, दौलत सिंह कुंजवाल, प्रेम सिंह नयाल, वेद प्रकाश, दीवान सिंह बर्गली, धनी राम आर्य, मोहन लाल, मो परवेज, मीना भट्ट, हरक सिंह बिष्ट, डा कैलाश पाण्डेय, गोपाल सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह मटियाली, हरि गिरी, ऋषि मटियाली, भगवती गोस्वामी, सोहन लाल, प्रताप सिंह रावत, नन्दी, दिनेश चन्द्र, महेन्द्र आर्य, भोला सिंह, कमल, जानकी बिष्ट, देवकी, मन्नू देवी, तुलसी, अनीता, दुर्गा देवी, गोविन्द, आशा देवी, पुष्पा देवी आदि समेत धरने में बड़ी संख्या में बागजाला गांव के ग्रामीण शामिल रहे। 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bagjala residents Bagjala residents are entitled to ownership rights from both legal and human aspects - Advocate Kailash Joshi entitled to ownership rights Haldwani news Indefinite Dharna Movement of All India Kisan Mahasabha Legal and Human Aspects Ownership rights of land in Bagjala village uttarakhand news अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तराखण्ड न्यूज कानूनी और मानवीय पहलुओं बागजाला गांव में भूमि का मालिकाना अधिकार बागजाला वासी मालिकाना अधिकार के हकदार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More