नशीला पदार्थ मिली लस्सी पिलाकर युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नवरात्रि पर शीतला देवी मंदिर में घुमाने के बहाने युवक ने नशीली लस्सी पिलाकर एक युवती के साथ रेप कर दिया। युवती की मां ने कोतवाली लालकुआं में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र निवासी एक महिला ने लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी ने उसे बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ शीतलादेवी मंदिर घूमने जा रही है। उसने बताया था कि उसके साथ उसका दोस्त नीरज भी है। देर शाम जब युवती घर लौटी तो परिजनों ने उससे देरी से आने का कारण पूछा तो युवती ने दोस्तों के साथ घूमने में देरी का बहाना बना कर टाल दिया, उसी रात को युवती के पिता व कुछ अन्य परिजन नीरज के घर गए थे। तब नीरज के माता पिता व चाचा ने उन्हें धमकाया और उनसे भविष्य बातचीत न करने का फैसला कर लिया। इसके बाद एक समझौता नामा भी लिखवाया गया। वे घर लौट आए लेकिन उनकी बेटी अगले दिन तक लगातार रो रही थी। जब उन्होंने उससे बुहत पूछा तो उसने बताया कि एक दिन पहले उसे नीरज का फोन आया था। जब नीरज ने पूछा कि तुम लोग कहां हो तो युवती ने बताया कि वे शीतला मंदिर जा रहे हें। इस पर नीरज ने उससे कहा कि वह भी उनके साथ घूमने चलेगा। उसने उन्हें हल्द्वानी बुलाया। जहां से नीरज ने उसकी बेटी को तो स्कूटी पर बिठा लिया और उसकी सहेली आटो में बैठकर शीतला मंदिर गई। मंदिर घूमने के बाद उसकी बेटी की सहेली अपनी बहन के घर हल्द्वानी को चली गई और नीरज उसकी बेटी को स्कूटी पर बिठाकर भुजियाघाट ले गया । वहां पर उसने युवती को फास्ट फूड खिलाया। हल्द्वानी लौटते वक्त फिर हल्द्वानी में उसने उसे लस्सी भी पिलाई। इसके बाद युवती को नशा होने लगा। गोरापड़ाव से बेरीपड़ाव तक पहुंचते पहुंचते युवती को नशा होने लगा था। इसके बाद आरोपी युवक उसे लेकर महालक्ष्मी देवी मंदिर के बगल से एक गली में ले गया। युवती का कहना है कि उसे नहीं मालूम कि वह उसको किसी के घर में ले गया या किसी होटल में। यहीं पर नीरज ने उसके साथ बलात्कार किया। और बाद में उसे लालकुओं में छोड़ गया। उसने धमकी दी थी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नीरज बिष्ट को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After drinking lassi found intoxicant crime news Haldwani news the young man raped the girl Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More