बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद थराली में हुआ भूस्खलन, नदी किनारे बने मंदिर, स्कूल और आवासीय भवन आये खतरे की जद में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। जिले के थराली क्षेत्र में बुधवार रात हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में भय और तबाही का माहौल गहराता जा रहा है।

थराली तहसील के सगवाड़ा गांव में देर रात लैंडस्लाइड की चपेट में एक मकान आ गया। सौभाग्य से, घर में रह रहे लोग समय रहते बाहर निकल आए और किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और पहाड़ियों के खिसकने से स्थानीय निवासियों की चिंताएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

थराली-देवाल मोटर मार्ग पर केदारबगड़ के पास एक गधेरे में भारी मलबा आ जाने से सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाकर मार्ग को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

वहीं, एक अन्य क्षेत्र राड़ीबगड़ गांव और उसके आसपास के इलाकों में नाले के उफान के कारण घरों और खेतों में मलबा भर गया है। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

 

थराली-कोटड़ीप मार्ग पर भूस्खलन का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी तक पहुंच गया है। भारी मलबा कॉलोनी के पीछे जमा हो गया और एक बड़ा बोल्डर सीधे भवन के अंदर तक घुस आया। इस घटना में भवन को गंभीर क्षति पहुंची है।जिस स्थान पर बोल्डर गिरा, उसके ठीक नीचे थराली का मुख्य बाजार स्थित है। यदि यह बोल्डर बाजार की दिशा में गिरता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

लगातार हो रही बारिश के चलते पिंडर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी किनारे बने मंदिर, स्कूल और आवासीय भवन अब जलभराव और कटाव के खतरे में आ गए हैं, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोग दोनों चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

 

गौरतलब है कि 23 अगस्त को भी थराली में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण एक युवती की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति लापता हो गया था। तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। अब एक बार फिर उसी तरह की आपदा ने लोगों के दिलों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: buildings built on the river bank are in danger chamoli news Heavy rain on Wednesday night landslide occurred in Tharali Landslide occurred in Tharali after heavy rain on Wednesday night schools and residential buildings built on the river bank are in danger temples uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज थराली में हुआ भूस्खलन नदी किनारे बने भवन खतरे की जद में बुधवार रात हुई भारी बारिश

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More