पति की शहादत के बाद अब वीरांगना लेगी देश के दुश्मनों से लोहा।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी जिसमें पति की शहादत के बाद भी पति की यादों को जीवंत रखा और अंतिम क्षण में भी पति को ‘आई लव यू’ कहकर विदा किया आज समाज के लिए प्रेरणा बन कर सामने है।

शादी के महज 9 माह बाद ही दो प्रेमियों का बिछुड़ना और पति की शहादत के बाद भी उनकी यादों को जीवंत रखते हुए उनके दिखाए मार्ग ‘देशभक्ति‘ के कार्यो को आगे बढ़ाने की प्रबल इच्छाशक्ति रखना। जिसका ही परिणाम है कि आज निकिता बतौर लेफ्टिनेंट देश सेवा को भारतीय सेना में सेवा को तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में 18 फरवरी 2019 में आतंकियों से लोहा लेते हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। इसके बाद निकिता ने पति के नक्शे कदम पर चलते देश सेवा करने की ठान ली। उस दौरान नीतिका नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं। जिसे छोड़ कर नीतिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम (डब्ल्यूईएस) की परीक्षा दी थी, जिसे पिछले साल वो पास कर चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

लेफ्टिनेंट कर्नल विकास नौटियाल ने बताया कि परीक्षा पास करने के बाद नीतिका ने स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट में उनका चयन किया गया। साथ ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से नीतिका को कॉल लेटर आया। जिसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली। अब निकिता ने ट्रेनिंग पुरी कर ली है। बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। अब 29 मई को नीतिका अधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनेंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More