देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर के बादहरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन की ओर से हरियाणा चुनाव के लिए जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी शामिल किया गया है।
छोटे राज्य का मुख्यमंत्री होने के बावजूद सीएम धामी अपने बड़े और अहम फैसलों के लिए चर्चाओं में रहे हैं। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी सख्त कानून, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी की इसी सख्त और कुशल प्रशासक वाली छवि भुनाने के लिए भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बाद अब उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में भी मुख्यमंत्री धामी ने देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। दरअसल, कठघरिया चौराहे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। हैदराबाद से जुड़े दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक दमकल कर्मी, छह नाबालिग और चार ग्रुप एडमिन हैं। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता लालकुआं। गुरुवार (आज) दीपक बोस भवन, कार रोड,बिन्दुखत्ता कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा बिन्दुखत्ता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बागजाला को मालिकाना हक दिलाने निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने के लिए पिछले 73 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के प्रति […]