खराब सड़को को लेकर शुरू धरने के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आये आमने-सामने, आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई तीखी बहस 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया।

दरअसल, कठघरिया चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के अधूरे कार्य और पनियाली-बजूनिया हल्दू-कठघरिया मार्ग की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया। ग्रामीण राहुल अधिकारी ने गुरुवार से आमरण अनशन शुरू किया, जिसके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे थे। इसी दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी भी धरने में शामिल हुए। कुछ समय बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और कालाढूंगी विधायक के प्रतिनिधि विकास भगत भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सड़क निर्माण को लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि विधायक बंशीधर भगत ने एक साल पहले सड़क निर्माण कार्य एक महीने में शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। अधूरे चौड़ीकरण के चलते लोगों को लगातार धूल और जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

इस पर भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए अगस्त में बजट मंजूर हो चुका है और अक्तूबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने दावा किया कि 15 से 20 नवंबर के बीच निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही बताया कि धूल की समस्या से राहत देने के लिए शुक्रवार से टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव शुरू किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a heated debate took place amidst allegations and counter allegations Congress and BJP state spokespersons came face to face Dharna started regarding bad roads During the protest started regarding bad roads Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आये आमने-सामने खराब सड़को को लेकर शुरू धरना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More