नई कप्तानी के साथ ही पुलिस को अलर्ट मोड पर रख वीवीआईपी सुरक्षा हेतु जुट गए डॉ मंजुनाथ टीसी 

ख़बर शेयर करें -
 
 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर  राष्ट्रपति के प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के साथ ही रेड अलर्ट घोषित कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान 130 होटल, ढाबे और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई तथा 08 बैरियरों पर वाहनों की तलाशी और 413 लोगों का सत्यापन  किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

 

एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने बीडीएस, स्वान दल और अभिसूचना इकाई की टीमों को अलर्ट मोड पर रहकर लगातार जांच करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

कप्तान के निर्देशों के बाद पुलिस की कई टीमें सुबह से शाम तक सक्रिय रहीं और जहां भी अनियमितता मिली वहां पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर फ्रिस्किंग और तलाशी अभियान निरंतर जारी रखे हुए हैं।

नैनीताल पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (9411112979 / 112) पर सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राष्ट्रपति के दौरे के दौरान जनपद पूरी तरह हाई अलर्ट पर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Captain Dr Manjunath TC Dr Manjunath TC put the police on alert mode and started VVIP security Haldwani news launched a massive checking drive Police on alert mode for VVIP security uttarakhand news With the new captaincy उत्तराखण्ड न्यूज चलाया वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान जिला कप्तान डॉ मंजुनाथ टीसी वीवीआईपी सुरक्षा हेतु पुलिस अलर्ट मोड पर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More