छात्रसंघ चुनाव में विवाद मामले पर छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। कुमाऊं मंडल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज में गुरुवार (आज ) छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद के बीच एक छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गई।

छात्रा राजविंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसका छात्रसंघ अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र गलत तरीके से निरस्त कर दिया गया और दूसरे प्रत्याशी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। उसका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

राजविंदर कौर ने बताया कि उसने 28 सितंबर और 18 अक्टूबर को प्रशासन को प्रत्यावेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन मामले को जानबूझकर दबा रहा है। इसी के विरोध में वह पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज भवन की छत पर चढ़ गई और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचे और समझाकर छात्रा को नीचे उतारा। इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

कॉलेज प्राचार्या डॉ रेनू रानी बंसल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जो दोनों पक्षों की सुनवाई करेगा। उन्होंने कहा कि कानूनी सलाह लेकर हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to the dispute in the student union elections Sitarganj news the girl student climbed on the college roof with a bottle of petrol udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज छात्रसंघ चुनाव विवाद मामला छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More