बिन्दुखत्ता और बागजाला को राजस्व गांव बनाने के मामले में भाजपा सरकार की भूमिका नकारात्मक – आनंद सिंह नेगी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
लालकुआं। गुरुवार (आज) दीपक बोस भवन, कार रोड,बिन्दुखत्ता कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा बिन्दुखत्ता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बागजाला को मालिकाना हक दिलाने निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने के लिए पिछले 73 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के प्रति भाजपा सरकार के उपेक्षित रवैये की निंदा करते हुए आन्दोलन को पुरजोर तरीके से सहयोग करने का निर्णय लिया गया। 
 
बैठक को संबोधित करते हुए किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि, बिन्दुखत्तावासियों से लेकर बागजाला वासियों को राजस्वगांव बनाते हुए मालिकाना हक दिलाने के मामले में राज्य की भाजपा सरकार की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक है। यह सरकार भूमि का मालिकाना अधिकार देने के स्थान पर लोगों को विभाजित करने की राजनीति कर रही है। 
 
बैठक में बिन्दुखत्तावासियों को मालिकाना अधिकार देकर राजस्व गाँव बनाये जाने, साफ पानी के नाले को बचाने के लिए सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले कैमिकल युक्त प्रदूषित पानी को भूमिगत कर आबादी क्षेत्र से बाहर किये जाने, नाले के नजदीकी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशुओं को नाले में पल रहे मगरमच्छों से हो रहे जानलेवा हमलों से बचाने के लिए हेतु वन विभाग मगरमच्छों को पकड़ कर अन्यत्र स्थानांतरित करने, गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के चलते पशुपालकों के आर्थिक नुकसान, राहगीरों व सड़क दुर्घटनाओं से हो रहे जान माल के नुकसान से निजात दिलाने हेतु विषयो पर चर्चा हुई।  
 
साथ ही कहा गया कि 2022 में सरकार गठित होने के बाद पहले, दूसरे और तीसरे विधानसभा सत्रों में आमजन विरोधी, किसान – पशुपालक विरोधी गोवंश संरक्षण अधिनियम पर पुनर्विचार कर इसे रद्द करने या गोवंश की स्थितिनुसार (लैंडी, बाखड़ी, बैली गाय, बैल, सांड, बछिया, बछड़ा का) मूल्य निर्धारण कर सरकारी खरीद की गारंटी का प्रावधान किये जाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को और विधानसभा में प्रस्ताव लाये जाने के लिए विधायकों को भी ज्ञापन दिए गए। परन्तु अभी तक विधानसभा में कोई चर्चा नहीं की गई। इसलिए गोवंश संरक्षण अधिनियम में आमजन, पशुपालकों, किसानों के जान – माल के मध्यनजर संसोधन के लिए जनता की अदालत में जाकर जल्दी ही बड़े जनान्दोलन करने का निर्णय लिया गया। 
 
इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, वरिष्ठ किसान नेता आनन्द सिंह सिजवाली, किसान महासभा के जिला सचिव चन्दन राम, किशन बघरी, भाकपा माले के एरिया सचिव कामरेड पुष्कर दुबड़िया, गोविन्द जीना, नैन सिंह कोरंगा, निर्मला शाही, कमल जोशी, हरिश्चन्द्र सिंह भण्डारी, त्रिलोक सिंह दानू, अम्बा दत्त बसखेती, किशन सिंह जग्गी, आनन्द सिंह दानू आदि सम्मिलित रहे ।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news The role of the BJP government is negative in making Bindukhatta and Bagjala revenue villages The role of the BJP government is negative in making Bindukhatta and Bagjala revenue villages - Anand Singh Negi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बिन्दुखत्ता और बागजाला को राजस्व गांव बनाने मामला भाजपा सरकार की भूमिका नकारात्मक लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More