भारत सरकार के गृह सचिव से वार्ता के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने वापस ली देशब्यापी हड़ताल

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में कल रात सकारात्मक वार्ता एवं हिट एंड रन कानून में संशोधन के आश्वासन के बाद ट्रक चालकों ने समाप्त की देशब्यापी हड़ताल। 

देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में कल रात एक महत्वपूर्ण मीटिंग एवं सकारात्मक वार्ता में ग्रह सचिव द्वारा बताया गया कि अभी कानून लागू नहीं हुआ है। यह कानून 1 अप्रैल से लागू होगा। इस दौरान सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया की नई हिट एंड रन कानून में संशोधन किया जाएगा एवं भविष्य में कानून लागू होने से पूर्व अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही कानून के बारे में निर्णय लिया जाएगा। जो 10 वर्ष की सजा ओर 7 लाख का जुर्माना का प्रावधान है उसमें संशोधन होने की बात होगी। इसलिए ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर देश के सभी यूनियनो ने इस देशव्यापी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया। सभी क्षेत्रवासियों को हड़ताल की वजह से जो परेशानियां हुई हैं उसमें देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ द्वारा खेद व्यक्त किया जाता है और ट्रक चालक भाइयों से अपील है कि जनहित में हड़ताल समाप्त करके काम पर वापस  लौट आए। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस दौरान देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, बागेश्वर अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, महासचिव उमेश पांडे, उपाध्यक्ष ललित रौतेला, गिरीश मलकानी, संयोजक डीके शर्मा, वीरेंद्र सिंह, गोविंद मेहरा, जगत सिंह नेगी, रोहित रौतेला, नवीन मेलकानी, चंदन नैनवाल, ललित मोहन शर्मा, मोहन सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After talks with the Home Secretary of the Government of India All India Motor Transport Congress called off the nationwide strike Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More