सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद जागे  जिला प्रशासन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद जागे  जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रविवार (आज) हुई उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त करते हुए, जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है, साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराते हुए 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (सीसीटीवी फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली। कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु  ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

निरीक्षण के दौरान यूयूएसडीए परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the death of an elderly man in a road accident Haldwani news the district administration woke up and inspected the site of the accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना के बाद जागे जिला प्रशासन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More