दो महिलाओं की मौत के बाद डीएम के आदेश पर अस्पताल को सील कर सीएमओ को दिए जांच के आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार के अत्मलपुर बोंगला में मां गंगा मैटरनिटी एन्ड आई केयर में दो महिलाओं की मौत केबाद एसडीएम जितेन्द्र कुमार ने जांच पूरी होने तक अस्पताल सील कर दिया।सीएमओ महिलाओं की मौत की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। 

 

मृत महिला मीनाक्षी और खुशबू के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ इलाज में लापरवाही की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मोंटी पुत्र सुमन निवासी नारसन खुर्द, रुड़की ने शिकायत में कहाकि अपनी गर्भवती पत्नी खुशबू को तीन अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि पहले तो महिला डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी होने का आश्वासन देकर भर्ती कर लिया। कुछ समय बाद उन्हें ऑपरेशन करने को बोल दिया।ऑपरेशन के बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर से मिलने की कोशिश की लेकिन डॉक्टर नहीं थे पत्नी को नजदीक के अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ टीनू पुत्र नाथीराम निवासी ननौता सहारनपुर ने कहा कि उसने भी अपनी गर्भवती पत्नी मीनाक्षी को सुबह 10:00 बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया 12:00 बजे ऑपरेशन किया गया। एक घंटे बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी मीनाक्षी को एक यूनिट खून की आवश्यकता है। खून चढ़ाने के बाद जब उसकी पत्नी को सांस लेने में समस्या आने लगी तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहा। लेकिन डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे। डॉक्टर अस्पताल में होते तो उनकी पत्नी को अच्छा इलाज मिल जाता। लापरवाही से उसकी पत्नी मीनाक्षी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की मौत के मामले में अस्पताल को जिलाधिकारी के आदेश पर सील कर दिया है। मामले की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह को सौंप दी गई है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जाएगी आखिर कहां इलाज में गलती हुई है। जांच पूरी होने तक अस्पताल में सील लगी रहेगी।
गर्भवती मीनाक्षी को सीएससी बहादराबाद में भी अपना इलाज कर रही थी। यहां पर स्थानीय आशा मरीज को सीएचसी लेकर पहुंची थी। लेकिन अस्पताल में इलाज सही नहीं होने की बात कहकर निजी अस्पताल ले गई। सुबह मीनाक्षी का ऑपरेशन हुआ और शाम को मौत हो गई। सीएमओ आरके सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। प्रकरण में शिकायत मिली है लिहाजा उस आशा को भी चिन्हित किया जा रहा है।

 

 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the death of two women CMO was ordered to investigate haridwar news hospital was sealed on the orders of the DM the hospital was sealed on the orders of the DM and CMO was ordered to investigate two women died uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डीएम के आदेश पर अस्पताल सील सीएमओ को जांच के आदेश हरिद्वार न्यूज दो महिलाओं की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More