चार दिवसीय महाशिवरात्रि एंव विराट सम्मेलन के बाद हज़ारों भक्तों ने दी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को अश्रुपूरीत विदाई

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

गढीनेगी। चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एंव विराट धर्म सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न होने के बाद आज प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु को श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी से हज़ारों भक्तों ने बहुत ही भावपूर्ण अश्रुपूरित विदाई दी। श्री महाराज जी ने आज राजस्थान की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान श्री महाराज की भी आँखों में आँसू दिखाई दिए। भावुक होकर उन्होंने अपने गढीनेगी व उत्तराखण्ड के प्रवास को अविस्मरणीय बताया तथा चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के निर्विघ्न संपन्न होने में असंख्य भक्तों के साथ-साथ शासन व प्रशासन को भी धन्यवाद कहा। 

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

बताते चलें कि ऊधमसिंह नगर के गढीनेगी में चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एंव विराट धर्म सम्मेलन बेहद धूमधाम के मनाया गया था। जिसमें बिना किसी भेदभाव के रोज़ हज़ारों भक्त सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने देवभूमि व यहाँ के वासियों की प्रशंसा व महिमा का बखान करते हुए सभी का आवाहन किया कि कृपया सभी समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें तथा इस पवित्र भूमि की मर्यादाओं, मूल्यों, विरासतों व ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि गया हुआ समय फिर वापिस नहीं लौटता। समय बड़ा अनमोल है। भूतकाल से प्रेरणा लो, हो चुकी गल्तियों को सुधारें, भविष्य के लिए योजना चाहे बनाए, बनाते ही न रह जाएँ लेकिन वर्तमान के हर क्षण का सदुपयोग करें, दुरुपयोग तो कदाचित् भी नहीं। समय रहते समय का महत्व समझें तथा एक क्षण भी व्यर्थ के चिंतन, क्रियाकलाप अधिकांशतः हम अपने मतलब से समय का महत्व स्वीकार करते हैं जहां करना चाहिए वहाँ नहीं । समय पर विवाह न हो, संतान न हो, रोज़गार न लगे, वर्षा न हो तो हमें बुरा लगता है लेकिन समय रहते जीवन के परम सत्य को स्वीकार करके धर्मानुसार भक्ति परिपूर्ण परोपकारी जीवन जीने की कोशिश नहीं करते। समय का सम्मान न करने वाले कभी सम्मान के पात्र नहीं बन पाते। सम्पूर्ण वातावरण बहुत ही भावुक हो गया तथा सदगुरूदेव भगवान की जय, कामां के कन्हैया की जय, लाठी वाले भैय्या की जय व हरेश्वर महादेव की जय जयकार से गूंज उठा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the four-day Mahashivratri and huge conference After the four-day Mahashivratri and huge conference thousands of devotees bid a tearful farewell to Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu Gadinegi news Swami hari chaitanya mahaprabhu thousands of devotees bid a tearful farewell to Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More