शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले में दरोगा के बाद अब एक पुलिसकर्मी निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून । राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले में जांच के बाद एक और पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस मामले में शामिल पाए गए कांस्टेबल महेश उनियाल को सस्पेंड कर दिया है। वह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था और घटना के समय पहले से निलंबित दारोगा महेश कंडवाल के साथ मौजूद होने की बात सामने आई है। शुरुआती जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

यह घटना 5 जून को राजधानी देहरादून के पित्थूवाला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में हुई थी। बताया गया कि एक छात्र से जुड़े विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया और परिसर में तनाव फैल गया।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार घटना केदिन शिक्षकों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। इससे पहले इसी प्रकरण में दारोगा महेश कंडवाल को भी निलंबित किया जा चुका है। अब जांच में एक अन्य पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी भूमिका की जांच के लिए रिपोर्ट एसटीएफ को भेज दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

सूत्रों के अनुसार, दारोगा अपने कुछ परिचितों के साथ संस्थान में पहुंचा था और वहां शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छात्र और उसके दारोगा पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि दारोगा की ओर से चार शिक्षकों के खिलाफ क्रॉस केस भी दर्ज कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After the Inspector Case of assault on teachers in Government Polytechnic Institute crime news dehradun news now a policeman has been suspended now a policeman has been suspended in the case of assault on teachers Suspension proceedings uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दरोगा के बाद अब पुलिसकर्मी निलंबित देहरादून न्यूज निलंबन कार्यवाही राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More