युवती के साथ दुष्कर्म के बाद क्रूर हत्या, शव का पुलिस ने स्वयं ही कर दिया अंतिम संस्कार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम कमद में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के साथ पहले बलात्कार किया गया। फिर उसकी क्रूर हत्या कर दी गई। लेकिन इस अपराध से भी बड़ा सवाल पुलिस की लापरवाही पर खड़ा हो गया है। परिजनों को शव सौंपने के बजाय पुलिस ने स्वयं ही अंतिम संस्कार कर दिया।

24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ पहले बलात्कार हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। आरोप ये भी है कि घटना के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शव सौंपने के बजाय खुद ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार का आरोप है कि ये कदम सबूत मिटाने की कोशिश का हिस्सा है।

मृतका के भाई संतोष नेगी का कहना है कि न्याय दिलाने के बजाय पुलिस परिवार को ही प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि अब वे न्याय की लड़ाई उच्च न्यायालय में लड़ेंगे। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों में भी इस मामले में आक्रोश साफ देखा जा सकता है। प्रदेशभर में महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब लोगों की मांग है कि सरकार और प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराए ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके।

वहीं पुलिस का कहना है कि मृत युवती अपने घर से 2024 से भागी थी। तब से अब तक पुलिस के पास परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हाल ही में पुलिस को युवती का शव मिला। मृत युवती के शव को लावारिस समझकर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young woman was brutally murdered a young woman was raped A young woman was raped and brutally murdered; the police themselves performed the last rite. Uttarakhand News and the police performed the last rites crime news Uttarkashi news उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने किया अंतिम संस्कार युवती की क्रूर हत्या युवती के साथ दुष्कर्म

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More