गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 

 

हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर अहमद नदीम को सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

ज्ञात हो कि 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब विभाग ने अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विभागीय कार्यों और मीडिया समन्वय का उन्हें लंबा अनुभव है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह नैनीताल जिले में सूचना विभाग की गतिविधियों और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

अहमद नदीम इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में सहायक जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report additional charge alongside Media Center duties.   उत्तराखण्ड न्यूज Ahmad Nadeem Ahmad Nadeem to take over additional charge of District Information Officer following the demise of Girija Shankar Joshi; Uttarakhand News Devbhoomi News District Information Officer Nainital Girija Shankar Joshi Haldwani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad अहमद नदीम गिरिजा शंकर जोशी जिला सूचना अधिकारी नैनीताल नैनीताल न्यूज मिडिया सेंटर के साथ अतिरिक्त कार्यभार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More