देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। वह फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं।
प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर व टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं में है। जनसंख्या वृद्धि पर आधारित इस फिल्म पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर गालीगलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। अजेंद्र ने बताया कि 7 जून को फिल्म रिलीज होनी थी। लेकिन कानूनी दांवपेच के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। जल्द ही फिल्म रिलीज करने की नई तिथि घोषित होगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]