अखिल भारतीय समानता मंच का कुमाऊं मण्डलीय अधिवेशन पांच फरवरी को, तैयारी जोर-शोर से शुरू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां अखिल भारतीय समानता मंच के 5 फरवरी को होने वाले कुमाऊं मण्डलीय अधिवेशन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। मंच द्वारा शहर में ध्वनि प्रसारक यन्त्र (माइक ) के जरिए लोगों से अधिवेशन में आने की अपील की जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कुसुमखेडा स्थित एक बैंकेट हाल में होने वाले मण्डलीय अधिवेशन  को सफल बनाने के लिए अब तक हुई आनलाइन बैठकों के बाद अब धरातलीय प्रचार प्रसार भी शुरु हो गया है।अधिवेशन को लेकर मंच से जुड़े लोगो में भारी उत्साह के साथ ही कुमाऊं मण्डल के सभी जनपदों से प्रतिभागियों के आने की तैयारी की गई है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में गम्भीर सिंह बागड़ी (IFS) सेवानिवृत्त प्रमुख वन संरक्षक एंव मुख्य विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र जोशी, रिटायर्ड कर्नल होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिभाग करने वाले समानता मंच के शीर्ष  पदाधिकारियों में से राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर वीपी नौटियाल, सचिव एल पी रतूडी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद  धस्माना, महासचिव जगदीश कुकरेती, मधु कुकरेती,  उपाध्यक्ष इंजीनियर पीसी तिवारी, इंजीनियर अतुल रमोला, राज्य आन्दोलनकारी प्रदीप कुकरेती हैं। समानता मंच द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु समानता के पक्षधर हर वर्ग के प्रबुधजनों से अधिवेशन में खुलकर प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All India Equality Forum's Kumaon regional session on February 5 Haldwani news preparations begin in full swing Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More